रिसाली निगम के पार्षद टीकम साहू का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 2 रूआबांधा बस्ती के पार्षद टीकम साहू का 1 जुलाई दिन मंगलवार की सुबह निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम भरदाकला (जिला बालोद) में आज किया जायेगा। ज्ञात हो की नगर पॉलिक निगम रिसाली के निर्वाचित 40 पार्षदो में से 3 पार्षदों का निधन हो गया है। सबसे पहले नेवई के पार्षद डोमनलाल बारले का निधन हुआ। दूसरा पुरैना के पार्षद ओमप्रकाश मिरझा का दो माह पहले निधन हुआ था। आज रुआबांधा के पार्षद टिकम् साहू का निधन हो गया।