6 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

भिलाई में छावनी थाना पुलिस ने की कार्रवाई

6 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

भिलाई। छावनी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को 6 किलो गांजा के साथ पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20-बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

छावनी थाना प्रभारी चेतन सिंह चन्द्राकर ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली थी की तीन अज्ञात व्यक्ति पावर हाउस होण्डा शोरूम के पास रोड किनारे काफी मात्रा में सफेद थैला में गांजा रखे हुए खडे़ है। सूचना पर थाना छावनी स्टाफ द्वारा दिनांक 10.04.2025 के रात्रि करीबन 10.30 बजे घटना स्थल होण्डा शोरूम के पहले सर्विस रोड पावर हाउस भिलाई में 03 अज्ञात व्यक्ति रोड किनारे तीन प्लास्टिक के थैले में अवैध रूप से अधिक मात्रा में नशीली पदार्थ गांजा रखे मिले। आरोपियों से पूछताछ पर उक्त गांजा को उडिसा से बेचने हेतु लाना बताए।

तीनों आरोपियों से नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम 1- रूद्र किशोर बिशी उर्फ गोलु पिता हिमांचल बिशी उम्र 28 वर्ष सा० ग्राम चंद्ररपुर थाना बेलपडा, पंचायत सुलेकेला जिला बलांगीर ओडिसा, 2- बशिष्ठ महानंद पिता अमर महानंद उम्र 32 वर्ष सा० धोबपारा थाना कांटाभांजी जिला बलांगीर उडिसा, 3 मुकेश तांडी पिता मुरारी ताण्डी उम्र 29 वर्ष निवासी से 06 सडक नं 30 म नं 07 ब्लाक नं JPS सेक्टर 06 भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग का होना बताए। आरोपी रूद्र किशोर से 2.064 किग्रा गांजा, आरोपी बशिष्ठ महानंद से 2.024 किग्रा गांजा एवं आरोपी मुकेश ताण्डी से 2.052 किग्रा गांजा कुल मात्रा 6.140 किग्रा गांजा जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्यवाही कर NDPS एक्ट की धारा 20-बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।  इस कार्रवाई में थाना छावनी के उनि चेतन सिंह चन्द्राकर, उनि वरूण देवता, प्र आर उमेश गंगराले, आरक्षक नितिन सिंह राजपूत, त्रिलोकनाथ भाठी, पंकज राय शामिल थे।