माता कर्मा मंदिर की स्थापना, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

माता कर्मा मंदिर की स्थापना, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

भिलाई -3। साहू समाज दादर, परिक्षेत्र उमदा, तहसील भिलाई चरोदा के तत्वावधान में मां कर्मा मंदिर मूर्ति का स्थापना व  प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम भक्त माता कर्मा के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर भव्य कलश यात्रा इकाई अध्यक्ष थानेश्वर साहू ,उपाध्यक्ष केशव राम साहू, कोषाध्यक्ष मोहन साहू , सचिव गोविंद साहू के मार्गदर्शन निकाला गया।

ग्राम के पुरोहित प्रकाश शर्मा द्वारा पूजा पाठ यज्ञ कर मां कर्मा मंदिर व मूर्ति की स्थापना की गई। प्रसादी खिचड़ी व भोग भंडारा का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अतिथियों का स्वागत सम्मान में प्रतीक चिन्ह गुलदस्ता और पुष्पहार से किया गया। वही महिलाओं को श्रीफल व स्कार्फ से सम्मानित किया गया साथ ही साथ साहू समाज के गौरव प्रतिभावान छात्र छात्राओं का भी सम्मान किया गया। जिसमे विशेष रूप से सुश्री डिकेश्वरी साहू (नर्सिंग अधिकारी बी. एच. यू. वाराणसी उत्तर प्रदेश ) को हमारा गौरव सम्मान से समानित किया गया। ग्राम उरला से हरीश साहू (इंटरनेशनल कराते मास्टर) विशाखा पटनम इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के लिए सम्मानित किया साथ ही कुमारी धारणी साहू (कराते मास्टर), श्रीमती बबिता साहू (कराते मास्टर) व अन्य समाज से संगम वर्मा (कराते मास्टर) वार्ड पार्षद मनोज कुमार , मुंजन पटेल को भी श्रीफल व स्कार्फ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में चंद्रभूषण साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ  घनस्याम साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ ,रामकुमार साहू सह सचिव जिला साहू संघ भिलाई ,सोहन साहू (पूर्व सैनिक ) संरक्षक तहसील साहू संघ उमदा,दीपक साहू संरक्षक परिक्षेत्रीय साहू संघ उरला , प्रेमलाल साहू पूर्व तहसील अध्यक्ष पाटन ,नेतराम साहू ,दीपक साहू ,प्रह्लाद साहू , महिला पदाधिकारी श्रीमति सीता साहू पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भिलाई चरोदा ,हीरा साहू ,दुर्गा साहू ,गायत्री साहू ,सुमंत साहू ,शिवकुमारी साहू ,मीना साहू , सुमन साहू, कोमल साहू व इकाई के गणमान्य विशेष रूप से उपस्थित थे।