जन्मदिन पर केक काटने के दौरान विवाद, तीन लोगाें पर चाकू से हमला, एक युवकी निकल आई अतड़ियां

जन्मदिन पर केक काटने के दौरान विवाद, तीन लोगाें पर चाकू से हमला, एक युवकी निकल आई अतड़ियां

बिलासपुर। जन्मदिन पार्टी के दौरान पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दूसरे गुट के युवकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक युवकी की अतड़ियां बाहर आ गई। घायल तीन युवकों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अशोक नगर मुरुम खदान निवासी श्रवण साहू अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था। केक काटने की तैयारी में थे। उसी समय रिंकू खान, मुन्नू खान और बौना खान सहित 8-10 लड़के पहुंच गए। पुरानी रंजिश केा लेकर उन्होंने श्रवण व उसके दोस्तों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान रिंकू, मुन्नू और बौना ने चाकू निकाल कर श्रवण और उसके साथियों पर हमला कर दिया। वो संभल पाते कि चाकू सीधे श्रवण के पेट में घुसा दिया, जिससे खून से लथपथ श्रवण की अतड़ियां बाहर आ गई। इस हमले में उसके दो अन्य साथियों को भी चोटें आई है। इसके बाद हमलावर युवक भाग गए। घायलों के अन्य साथियों ने तीनों को तत्काल सिम्स में भर्ती कराया। श्रवण की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दो अन्य की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।