यूक्रेन में 1,351 रूसी जवान मारे गए

रूसी सेना ने पहली बार कबूला

यूक्रेन में 1,351 रूसी जवान मारे गए

मास्को। यूक्रेन पर हमला करने के एक महीने बाद रूस ने पहली बार बताया कि उसके अब तक कितने सैनिक मारे गए हैं। रूसी सेना ने शुक्रवार को बताया कि यूक्रेन में उसके अब तक 1,351 सैनिक मारे गए हैं जबकि तीन हजार से ज्यादा घायल हुए हैं। 

रूसी सेना ने बताया कि उसने 400,000 से अधिक नागरिकों को यूक्रेन से निकाला है। इस दौरान रूस ने यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई करने के लिए पश्चिमी देशों की कड़ी निंदा की।

ब्रीफिंग में, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने हफ्तों में रूसी मौतों पर पहला अपडेट दिया, जिसमें कहा गया है कि उसके 3,825 सैनिक घायल भी हुए हैं। रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी मिखाइल मिजिन्त्सेव ने कहा कि 419,736 नागरिकों को "अलगाववादी पूर्वी डोनेट्स्क" और लुगांस्क क्षेत्रों के साथ-साथ शेष यूक्रेन से रूस ले जाया गया।