शराब माफिया/निगरानी बदमाश का दुर्ग जेल में मौत

शराब माफिया/निगरानी बदमाश का दुर्ग जेल में मौत

भिलाई। शराब माफिया और निगरानी बदमाश गोपाल ठुठवा (48 साल) की केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजे उसे अचानक अटैक आया। बताया जा रहा है बीपी बढऩे से उसकी बेचैनी बढ़ गई और वह सुबह उठकर जेल में टहल रहा था। अचानक वह जमीन पर गिरा। सभी लोग दौड़े और उसे उठाया तब तक उसकी सांसें बंद हो गई थीं। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
गोपाल ठुठवा सूर्य विहार कालोनी हाउसिंग बोर्ड जामुल में रहता था। दुर्ग भिलाई में गुंडे बदमाशों में बड़ा नाम था। वह कई बार शराब तस्करी के चलते गिरफ्तार भी हो चुका था। लगभग 22 साल पहले एक झगड़े में दूसरे बदमाश बबलू चौधरी ने उसका बायां हाथ काट दिया था। उसके बाद से गोपाल का अपराध और बढ़ गया था। वह जामुल थाने का निगरानी बदमाश भी है। वह दुर्ग जेल में करीब तीन महीने से बंद था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह गोपाल अपने बैरक में बाथरूम करने गया था। इसके बाद वह सोया नहीं और अंदर टहल रहा था। तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा। जेल के प्रहरियों ने तुरंत उसे उठाया और अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।