बस्तर में मिला ऑरेंज कलर का चमगादड़

बस्तर में मिला ऑरेंज कलर का चमगादड़

जगदलपुर। बस्तर में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में ऑरेंज कलर का 5 ग्राम वजनी चमगादड़ की एक विशेष प्रजाति मिली है। इसे बोलचाल की भाषा में पेटेंड बैट कहा जाता है। चीन, भारत समेत अन्य एशियाई देशों में यह प्रजाति पाई जाती है। इससे पहले भारत के केरल और ओडिशा में यह प्रजाति मिली थी। लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर में इसे पहली बार देखा गया है। इस प्रजाति को पेटेंड बैट के नाम से ही जाना जाता है। वहीं इसका वैज्ञानिक नाम 'केरीवोला पिक्टा' है। इस प्रजाति के चमगादड़ ज्यादातर सूखे इलाकों या ट्री हाउस में पाए जाते हैं। इनका वजन मात्र 5 ग्राम होता है। 38 दांत वाले इस चमगादड़ का मुख्य आहार सिर्फ कीड़े-मकोड़े ही होते हैं। चमगादड़ की यह प्रजाति भारत और चीन समेत कुछ एशियाई राज्य में पाई जाती है।