मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान, चार दिन बंद रहेंगे बैंक

मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान, चार दिन बंद रहेंगे बैंक

रायपुर। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 30 जनवरी से दो दिनों की हड़ताल का ऐलान किया है।अखिल भारतीय बैंक कमर्चारी संघ (एआईबीईए) के अधिकारी ने इसकी बात की जानकारी दी है। अगर 30 और 31 जनवरी को हड़ताल होती है तो बैंक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वास्तव में 28 जनवरी को चौथा शनिवार और 29 जनवरी रविवार है। एआईबीईए के महासचिव सी.एच.   वेंकटचलम ने जानकारी देते हुए कहा कि यूएफबीयू की बैठक गुरुवार को मुंबई में आयोजित की गई। कई लेटर्स लिखने के बाद भी हमारी मांगों पर भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इसलिए हमारे आंदोलन को फिर से शुरू करने और 30 और 31 जनवरी को हड़ताल का आह्वान करने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने अपनी मांगे दोहराते हुए कहा कि बैंकों में 5 डे वीक वर्किंग किया जाए, पेंशन को अपडेट किया जाए, एनपीएस को खत्म किया जाए, वेतन संशोधन के मांगों के चार्टर पर बातचीत की तत्काल शुरू की जाए और सभी डिपाटर्मेंट में पर्याप्त भर्ती की जाए।