पत्थर से सिर कुचलकर फुफेरे भाई को मार डाला

पत्नी की हत्या में 17 साल बाद छूटा था जेल से 

  पत्थर से सिर कुचलकर फुफेरे भाई को मार डाला

शराब पीने के दौरान हुए विवाद में कर दी हत्या
आरोपी ने थाना पहुंचकर किया आत्मसमर्पण
बिलासपुर। शराब के नशे में हुए विवाद पर सरकंडा इलाके में सोमवार रात एक युवक ने अपने फुफेरे भाई की हत्या कर दी। सिर को पत्थर से कुचल दिया। दो घंटे तक युवक की खून से लथपथ लाश वहीं पड़ी रही। 

  आरोपी


जानकारी के अनुसार, चिंगरापारा निवासी प्रकाश ठाकुर (26 वर्ष) बोल और सुन नहीं सकता था। पड़ोस में ही उसके मामा का लड़का प्रदीप ठाकुर रहता था। दोनों एक साथ रहते थे और आदतन शराबी थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात भी दोनों शराब के नशे में थे। इस दौरान रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि प्रदीप ने घर में रखे पत्थर से प्रकाश का सिर कुचल दिया। लोगों ने डायल 112 के साथ ही सरकंडा थाने में सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी स्नेहिल साहू, टीआई उत्तम साहू मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्यारे युवक की जानकारी जुटाई और उसकी तलाश करने के निर्देश दिए। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी प्रदीप ने सरेंडर कर भी कर दिया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि प्रदीप ने अपनी पत्नी को जलाकर मार दिया था। इस केस में वह करीब 17 साल तक जेल में रहा। करीब सात माह पहले ही वह जेल से छूटा था। यह भी पता चला है कि प्रकाश ठाकुर भी करीब 6 साल पहले हत्या के मामले में दो साल जेल में बंद रहा। जेल से छूटने के बाद उसने एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया था। इस केस में वह करीब चार साल जेल में बंद रहा।