श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पाटन में रूद्राभिषेक कर कांवर यात्रा का होगा शुभारंभ

बोल बम कांवर यात्रा समिति की हुई बैठक

श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पाटन में रूद्राभिषेक कर कांवर यात्रा का होगा शुभारंभ

कुम्हारी।  बोल बम कांवर यात्रा समिति पाटन क्षेत्र के तत्वधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के पवित्र अवसर में 1 अगस्त सोमवार को श्री सिध्देश्वर महादेव मंदिर (ओग्गर तालाब पाटन) में सुबह 8 बजे रुद्राभिषेक करके कांवर यात्रा शुभारंभ होगा।
ठाकुराइन टोला में सुबह 11 बजे पंडित श्री कृष्ण कुमार तिवारी द्वारा रुद्राभिषेक, जलाभिषेक व महाआरती पूजन एवं भंडारा का आयोजन किया जान है जिसके तारतम्य में आज दिनांक 26-7-2022 को गौरव टिंबर कुम्हारी में बोल बम कांवर यात्रा समिति पाटन के संयोजक एवं दुर्ग भाजपा के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कांवड़ यात्रा की बैठक ली। इस मौके पर जितेंद्र वर्मा संयोजक बोल बम कावर समिति के अलावा राकेश पांडे जिला कोषाध्यक्ष, पीएन दुबे मंडल अध्यक्ष, लोकेश साहू नेता प्रतिपक्ष, ओंकार प्रसाद मारकंडे पार्षद, विनोद बंजारे पार्षद, गोल्डी गोस्वामी मंडल महामंत्री, कैलाश सोनकर मंडल महामंत्री, दीपक चतुर्वेदी मंडल उपाध्यक्ष, राम साहू मंडल मंत्री, पूर्व पार्षद रेशम लाल बंजारे, मंडल मंत्री उधो राम साहू, रीता पांडे, आयुषी पांडे, तृप्ति चंद्राकर अध्यक्ष महिला मोर्चा, गीता निर्मलकर मंडल मंत्री, दीपक कुमार साहू, मानिक राम शर्मा, तामेश्वर महिलांग, सुमित द्वेवेदी मंडल महामंत्री युवा मोर्चा कुम्हारी, राम कुमार साहू, तुकाराम सेन, ग़ुलाम खान, चंद्रशेखर बघेल, चिंता राम साहू, दीपक साहू आदि शिवभक्त उपस्थित थे।