तालपुरी कॉलोनी में पेयजल संकट को दूर करने रिसाली निगम के कर्मचारियों ने सम्हाला मोर्चा, राजनांदगांव से मोटर लाकर किया स्टाल

तालपुरी कॉलोनी में पेयजल संकट को दूर करने रिसाली निगम के कर्मचारियों ने सम्हाला मोर्चा, राजनांदगांव से मोटर लाकर किया स्टाल

रिसाली। मंगलवार रात अचानक पॉश कालोनी तालपुरी ए ब्लाक के गुलमोहर अपार्टमेंट में पेयजल आपूर्ति ठप हो गया था। मोटर के अभाव में कर्मचारी के पास दूसरा विकल्प नहीं था। आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश बाद नया मोटर स्टाल कर व्यवस्था दुरूस्त किया गया। पेयजल संकट को दूर करने के बाद नगर पालिक निगम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 
जलकार्य विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि गुलमोहर अपार्टमेंट में रहने वाले 192 परिवार के सद्स्य पेयजल समस्या से लगातार जूझ रहे थे। मंगलवार की रात मोटर पूर्ण रूप से बंद हो गया। इसके बाद नया मोटर स्टाल करने के अलावा इसका कोई विकल्प नहीं था। मोटर के अभाव में आयुक्त के निर्देश में 30 किलोमीटर सफर तय करना भी पड़ा। नया मोटर स्टाल करने के बाद ही पेयजल व्यवस्था बहाल हुई। पेयजल आपूर्ति ठप होने की सूचना मिलते ही जलकार्य विभाग के प्रभारी चन्द्रभान सिंह ठाकुर और चन्द्रप्रकाश सिंह निगम तत्काल तालपुरी पहुंचे। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उपअभियंता गोपाल सिन्हा व उसके टीम ने नया मोटर स्टाल किया।
निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने एक दिन पहले ही जलकार्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली थी। जिसमें पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि निगम के ऐसे वार्ड जहां पेयजल की कमी है वहां टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में इस कार्य के लिए निगम के 11 व 10 प्राइवेट टैंकर लगाया गया है।