महासमुंद का युवक दुर्ग में गांजा बेचते पकड़ा गया

महासमुंद का युवक दुर्ग में गांजा बेचते पकड़ा गया

दुर्ग। मोहन नगर थाना पुलिस ने एक युवक को गांजा बिक्री करते पकड़ा है। प्लास्टिक के बोरी में भरकर युवक द्वारा गांजा बेचा जा रहा था। पुलिस ने आरोपी से 30 हजार रुपए मूल्य के 2 किलो 990 ग्राम गांजा और 750 रुपए जब्त किया है। ताराचंद यादव उम्र 19 वर्ष पिता कन्हैया यादव निवासी तेलीबांधा बरगद पेड़ के पास थाना व जिला महासमुंद के खिलाफ धारा 20 (ख), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 
मोहन नगर थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन रंगरी से मिली जानकारी के अनुसार 13 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि तेलीबांध महासमुंद निवासी ताराचंद यादव नामक व्यक्ति द्वारा दुर्गा मंदिर के पीछे विजय नगर दुर्ग में लोगों को गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर प्राप्त दिशा निर्देशन में दुर्गा मंदिर के पीछे विजय नगर दुर्ग के लिए टीम रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताये जगह पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। गांजा रख कर बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर अनाकानी करने लगा। तलाशी लेने पर आरोपी से एक प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 02 किलो 990 ग्राम कीमती करीबन 30,000 रूपये एवं बिक्री की राशि नगदी 750 रूपये जुमला कीमती 30,750 रूपये मिला जिसे विधिवत कार्यवाही करते हुए गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। 
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विपिन रंगरी, उप निरीक्षक शिशुपाल चन्द्रवंशी, सहायक उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक अजय विश्वकर्मा, आरक्षक सचिन सिंह, मुकेश यादव, योगेश गायकवाड़ एवं देवव्रत सिंह की विशेष भूमिका रही।