होली का पर्व हमें गीले शिकवे दूर कर जीना सिखाता है : मुकेश चन्द्राकर

ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसा नगर ने खेली फूलों की होली

होली का पर्व हमें गीले शिकवे दूर कर जीना सिखाता है : मुकेश चन्द्राकर

 भिलाई। रंगों के महापर्व होली पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसा नगर भिलाई द्वारा प्रगति स्पोट्स क्लब रामनगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अरुण सिसोदिया, राज्य अक्षय ऊर्जा विकास के सदस्य विजय साहू, साडा के पूर्व उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन लाल गुप्ता, वाय के सिंह, ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसा नगर अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप उपस्थित हुए। नंदकुमार कश्यप ने फूलों की पंखुड़ी से होली खेल कर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि मुकेश चन्द्राकर ने कहा कि रंगो के पर्व पर हमें अपने आस पास के लोगों से गले मिल कर गीले शिकवे दूर कर खुशी मनानी चाहिए। जिला अध्यक्ष ने होली मिलन के इस कार्यक्रम में नगाड़ा बजा कर लोगो के बीच वाहवही लूटी। श्री चन्द्राकर ने  सभी को भिलाई कांग्रेस परिवार की ओर से होली का बधाई देकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।  होली मिलन के कार्यक्रम में भिलाई निगम के एमआईसी मेम्बर रीता सिंग गेरा, केशव चौबे, लालचंद वर्मा, नेहा साहू, चंद्रशेखर गवई, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्य,  पार्षद गण, छाया पार्षद, मंडल, प्रकोष्ठ, मोर्चा महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, राजीव मितान क्लब के पदाधिकारी, रामनगर की महिला भजन मंडली, मैथिल क्षत्रिय समाज के साथी जोन अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष वार्ड 19 के नागरिक उपस्थित हुए। फाग गीत कलाकर गोकुल देवांगन ने अपने साथियों के साथ मिल कर छत्तीसगढ़ी गीत एवं नगाड़ा की धुन सें लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। जानकारी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रवक्ता ईस्माइल खान ने दी है।