कलेजे के टुकड़े का कत्ल करने वाली हत्यारिन माँ को जेल, विधवा ने पाप छिपाने की थी हत्या

कलेजे के टुकड़े का कत्ल करने वाली हत्यारिन माँ को जेल, विधवा ने पाप छिपाने की थी हत्या

बलरामपुर। एक महिला को अपने नवजात शिशु की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि महिला विधवा थी। किसी के साथ संबंध बनाने के बाद प्रेगनेंट हो गई थी। इसे छिपाने के लिए महिला ने नवजात की हत्या कर झाडिय़ों में फेंक दी थी। बहरहाल महिला को न्यायलय में प्रस्तुत करने के बाद वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
मिली जानकरी के अनुसार बलरामपुर जिले के ग्राम पर्सागुड़ी में तालाब के किनारे झाडिय़ों में एक नवजात का शव पड़ा हुआ था। नवजात के नाक से खून बह रहा था और शरीर ठंडा पड़ गया था। ग्रामीणों ने नवजात को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद राजपुर पुलिस की टीम ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की तो पता चला कि इस नवजात की हत्या उसकी ही अपनी मां ने की थी। आरोपी महिला विधवा थी इसी दौरान वह गर्भवती हो गई थी। बच्चे को उसने जन्म तो जरूर दिया लेकिन लोक लाज के डर से उसने बच्चे को पहले मारा फिर झाडिय़ों में फेंक कर अपना पाप छिपाने की कोशिश की। विवेचना के दौरान पुलिस के सामने यह बात आई थी और अब पुलिस ने हत्यारी मां को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल दिया है।