नवीन पदस्थापना: भिलाई नगर निगम के 9 उप अभियंता हुए इधर से उधर

नवीन पदस्थापना: भिलाई नगर निगम के 9 उप अभियंता हुए इधर से उधर

भिलाई। नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास द्वारा 25 जनवरी को एक आदेश जारी करते हुए 9 उप अभियंताओं की नवीन पदस्थापना कर दी गई है। जानकारी के अनुसार उप अभियंता श्रीमती प्रिया करसे को जोन 3 से जोन 2, श्रीमती रीमा जाम्भूलकर को जोन 4 से जोन 2, श्वेता महिश्वर को जोन 5 से जोन 2, शंकर सुवन मरकाम को जोन 2 से जोन 3, विजेन्द्र गुप्ता को जोन 5 से जोन 3 चंदन निर्मल को जोन 2 से जोन 4, कृष्ण कुमार जंघेल को जोन 3 से जोन 4, श्रीमती श्वेता वर्मा को जोन-1 से जोन-5 तथा नितेश मेश्राम को जोन 4 से जोन-5 में भेजे जाने का आदेश जारी किया गया है।