नगर निगम के अधिकारियों से परेशान महिला ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को किया आग के हवाले, पुत्र ने लगाए कई गंभीर आरोप

नगर निगम के अधिकारियों से परेशान महिला ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को किया आग के हवाले, पुत्र ने लगाए कई गंभीर आरोप

राजनांदगांव। लखोली में पेट्रोल डालकर एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला के पुत्र ने आरोप लगाया कि नगर निगम के कुछ अधिकारियों के कारण उसकी मां ने कदम उठाया है। महिला को घायल अवस्था में भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।

 मो. नफीस ने बताया कि उसकी मां निगम के तीन अधिकारियों से काफी प्रताड़ित थी। उसी के चलते उसने यह कदम उठाया। नफीस ने अपनी मां के लिए न्याय की गुहार लगाई है। नसीफ ने बताया कि निगम के अधिकारी ललित मानक काफी पहले उनके घर आए थे। उन्होंने मेरी मां से 30 हजार रुपए की मांग की। उन्होंने कहा था कि वो उनके नाम पर मकान का आवंटन करवा देंगे। मां ने 30 हजार रुपए दिए, लेकिन उन्होंने मकान नहीं दिया। जब यासमीन ललित के पास रुपए मांगने पहुंची तो उसने उसे वहां से भगा दिया। उसने यासमीन के साथ अभद्रता भी की। महिला के बेटे ने बताया कि, उसके पिता ने उसकी मां को काफी समय पहले तलाक दे दिया है। उसकी मां फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपना पेट पालती है। पहले वो मां बेटे किराये के मकान में रहते थे। इसके बाद वो लोग लखोली में अटल आवास में रहने आ गए। बिना आवंटन के रहने के चलते निगम के अधिकारी आए दिन उन्हें घर से निकालने की धमकी देते थे। उसकी मां ने गरीबी रेखा के कागज व अन्य दस्तावेज निगम में दिए, लेकिन आवास आवंटन नहीं किया गया।