बोरे में मिला बच्ची की जली हुई अर्ध नग्न शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

बोरे में मिला बच्ची की जली हुई अर्ध नग्न शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

मुंगेली। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक बच्ची का अर्धनग्न शव झाड़ियों में मिला है। उसे एक प्लास्टिक की बोरी में भरकर फेंका गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद लड़की की गला घोंटकर हत्या की गई है होगी। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

शव मिलने की सूचना पर कुछ देर बाद डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने देखा कि बोरी का मुंह गमछे से बंधा हुआ था। इस पर उसे खोला गया तो अंदर बच्ची का अर्धनग्न शव मिला। उसके हाथ-पैर मोड़कर बोरी में डाला गया था। बच्ची के गले में 786 का लॉकेट था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

जानकारी के मुताबिक, अमलीडीह गांव में गुरुवार शाम करीब 5 बजे चरवाहे मवेशियों को लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों में पड़ी एक प्लास्टिक बोरी पर पड़ी। उन्होंने पास जाकर देखा तो बोरी ऊपर से बंधी हुई थी। इस पर उन्होंने गांव के कोटवार को इसकी जानकारी दी। कोटवार ने मौके पर पहुंच बोरी को बाहर से छुआ तो उसे किसी का शव होने की आशंका हुई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।