गैस सिलेंडर में विस्फोट से 4 जिंदा जले और 16 झुलसे; अवैध तरीके से रिफिलिंग करते समय हुए धमाके

गैस सिलेंडर में विस्फोट से 4 जिंदा जले और 16 झुलसे; अवैध तरीके से रिफिलिंग करते समय हुए धमाके

राजस्थान। जोधपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मेन गैस सिलेंडर में विस्फोट से 4 लोग जिंदा जल गए। 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि कीर्ति नगर में अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग के दौरान गैस लीकेज हुआ था। आस-पास कॉलोनी में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं हैं।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की खबर मिलते ही जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचे। एमजीएच अस्पताल जिला कलक्टर ने बताया कि इस दुर्घटना में अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार चार जनों की मौत हुई है और 16 घायल हुए हैं।

इनका इलाज महात्मा गांधी अस्पताल में चल रहा है। जिला कलक्टर ने सम्पूर्ण घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की पूरी टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है। प्रशासनिक अधिकारी घायलों के परिजनों से निरन्तर सम्पर्क बनाए हुए हैं। जिला कलक्टर ने आश्वस्त किया कि ईलाज में किसी भी प्रकार की कोई कमी आने नहीं दी जाएगी

जिला कलक्टर ने कहा कि दुर्घटना की जांच होगी। दुर्घटना की सूचना पाकर प्रशासनिक पूरा अमला मौके पर शहर विधायक मनीषा पंवार और डी सी पी सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे।