महादेव सट्टा: सतनाम सिंह ने दुर्ग पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

महादेव सट्टा: सतनाम सिंह ने दुर्ग पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

भिलाई। ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राईक जारी है। शांति नगर निवासी फरार आरोपी, महादेव सट्टा किंग, सतनाम सिंह ने पुलिस के दबाव में सरेंडर किया है। अक्टूबर माह में कोहका क्षेत्र में महादेव सट्टा पर की गयी कार्यवाही के मामले में था फरार। आरोपी सतनाम की लगातार दुर्ग पुलिस कर रही थी पता तलाश। 

मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने पेश किया। पुलिस अधीक्षक डॉ पल्लव ने बताया कि आरोपी भारत में ही छिपा था। दुबई भागने की खबर भ्रामक है। 

विवरण इस प्रकार है कि दुर्ग जिले में महादेव एप्प द्वारा सट्टा एप्प चलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव (भापुसे) द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) निखिल राधेचा (मापसे) व उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) नसर सिद्धीकी (रापुसे) के मार्ग दर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी के निदेर्शित किया गया था। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा, प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट निरीक्षक संतोष मिश्रा, व चौकी प्रभारी स्मृति नगर उप निरीक्षक युवराज देशमुख की संयुक्त टीम के द्वारा दिनांक 22.10.2022 को हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोहका में अवैध रूप से महादेव एप्प में लैपटॉप एवं मोबाईल के माध्यम से बैंक खाता के माध्यम से ऑन लाईन पैसे का लेन देन करते हुए सट्टा खिलाने की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई थी जिसमें आरोपी मुकेश कुमार, दीपक एवं श्रीकांत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 नग लैपटॉप मय चार्जर, 09 नग मोबाईल मय सीम, 01 नग सट्टा का हिसाब किताब रजिस्टर बरामद किया गया था। प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ करने पर जामुल निवासी नसीमुद्दीन उर्फ नसीम व शांति नगर निवासी सतनाम सिंह की भी संलिप्तता प्रकरण में होने की जानकारी प्राप्त हुयी थी। जिससे चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 1030/2022 धारा 4 (क) सार्वजनिक धूत अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 15.11.2022 को फरार आरोपी नसीमुद्दीन उर्फ नसीम गिरफ्तार किया जा चुका है। सतनाम सिंह की पतासाजी दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार देश के विभिन्न राज्यों में दबिश देकर पता तलाश किया जा रहा था। जिससे आरोपी सतनाम सिंह लगातार स्थान परिवर्तन करने अपने परिवार से मिलने जुलने ना आ पाने से अत्यधिक परेशान हो गया था जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस के अत्यंत दबाव के कारण आरोपी सतनाम सिंह दुर्ग पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के लिए विवश हो गया। आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन बरामद कर जप्त किया गया है। अग्रिम कार्यावाही चौकी स्मृति नगर से की जा रही है।

आरोपी: सतनाम सिंह पिता जगदीश सिंह उम्र 43 साल निवासी सड़क नम्बर 05 शांति नगर भिलाई।

SP ने युवाओ से की घर वापसी की अपील

पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने ऑनलाइन सट्टा से जुड़े युवाओं से अपील करते हुए घर वापसी की अपील की है।