कांग्रेसी नेता दो माओवादियों के साथ गिरफ्तार, इलाज कराने ले जाते वक्त पुलिस ने पकड़ा

कांग्रेसी नेता दो माओवादियों के साथ गिरफ्तार, इलाज कराने ले जाते वक्त पुलिस ने पकड़ा

रायपुर। तेलंगाना में 2 महिला माओवादियों के साथ छत्तीसगढ़ बीजापुर के एक कांग्रेसी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेसी नेता का नाम के.जी सत्यम है जो बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महामंत्री है।

बताया जा रहा है कि, 2 महिला माओवादियों का इलाज करवाने तेलंगाना के वारंगल लेकर जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने हनमाकोंडा के पास तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिस केजी सत्यम को तेलंगाना पुलिस ने महिला नक्सलियों के साथ गिरफ्तार किया है। वह बीजापुर कांग्रेस का पुराना कार्यकर्ता है। महामंत्री बनने से पहले वह बीजापुर में पार्टी का उपाध्यक्ष था। इसके साथ ही कई अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालता था। वह मूलतः नरवापल्ली, भोपालपट्टनम का रहने वाला है। वहां उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी रहते हैं। सत्यम राजनीति के साथ-साथ सिंचाई, पंचायत और अन्य विभागों में ठेकेदारी का काम भी करता है।