विजयादशमी पर्व पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, शस्त्र पूजन कर हिंदू समाज को संगठित करने लिया संकल्प

विजयादशमी पर्व पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, शस्त्र पूजन कर हिंदू समाज को संगठित करने लिया संकल्प

दुर्ग। हिन्दू युवा मंच दुर्ग द्वारा आज विजयदशमी के पावन पर्व पर श्रीरामचन्द्र जी की भव्य शोभायात्रा एवं शस्त्रपूजन किया गया। इस शोभायात्रा की अध्यक्षता संगठन प्रमुख गोविन्द राज नायडू ने की। उक्त शोभायात्रा कार्यक्रम मे नगर के समस्त कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए संगठन प्रमुख गोविन्द राज नायडू ने शस्त्रपूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शस्त्रपूजन की परम्परा सनातन हिन्दू समाज में आदिकाल से चली आ रही है शस्त्रपूजन समाज को उसके पुरुषार्थ की याद दिलाता है। स्वयं प्रभु श्रीरामचंद्र जी ने शक्ति आराधना कर दुष्ट रावण का संहार किया था। जिला योजना समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि आज के इस भागम भाग व आधुनिकता के युग में शस्त्रपूजन प्रासंगिक भी है और नितांत आवश्यक भी। शस्त्रों से व्यक्ति को आत्मविश्वास मिलता है और व्यक्ति से बढ़कर यह समष्टि अर्थात समाज को अपने गौरव की याद दिलाता है जिस प्रकार दीपावली पर दीपों की रौशनी कर अंधकार को दूर किया जाता है। विजयदशमी के दिन शस्त्रपूजन कर हिन्दू समाज को संगठित करने का संकल्प लेते हुए विजयदशमी पर्व को पूरे उल्लास से हर हिन्दू को मनाना चाहिए। 
भगवान श्रीरामचंद्र जी की शोभायात्रा शहिद चौक से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण कर पुराना बस स्टैंड दुर्ग में महाआरती के पश्चात सम्पन्न हुई सभी कार्यकर्ता प्रभु श्रीरामजी का जयघोष करते भगवा ध्वज ले भक्तिमय माहौल कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष श्रीकुमार नायर, संगठन महामंत्री राजेश शर्मा, सुरेंद्र जैन, वीरेंद्र सिंह, रिषि चौहान, राजा देवांगन, अरुण अग्रवाल, अभिषेक शर्मा,  शिवम सिंह, शिबू सोनी, शिवम मिश्रा, अभिषेक शर्मा, अर्पित बरनवाल, जय देवांगन, राहुल जैन, दिनेश मिश्रा, अमिताभ वर्मा, राज गुप्ता, शिबू सोनी, बलराम पांडेय, निरंजन राजपूत, रोशन राजपूत, प्रिंस तिवारी, शिवम मिश्रा, सानिध्य चंद्राकर, नीरज देवांगन, शिवांश वैष्णव, अंकित दुबे समेत हजारो की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।