नक्सलियों के मांद में घुसकर जवानों ने किया नक्सली कैंप को ध्यस्त

नक्सलियों के मांद में घुसकर जवानों ने किया नक्सली कैंप को ध्यस्त

कांकेर। एक बार फिर कांकेर जिले में डीआरजी और नक्सलियो के बीच मुठभेड़ हुई है। मामला कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र का है जहाँ जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ हैं। बताया जा रहा है डीआरजी के जवानों ने नक्सलियो का कैम्प धस्वत कर दिया है।
मुड़भेड़ की पुष्टि कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने की है। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि जवानो ने एक नक्सली कैम्प को ध्वस्त कर दिया है और इस दौरान भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। वही जवानो का दल जंगलो से बाहर आ रहे है।
बारिश के मौसम में जंगल को अपनी ढाल की तरह इस्तेमाल करने वाले नक्सलियों की रणनीति इस बार फेल साबित हुई है। सुरक्षाबलों की दखल जंगलों के अंदर तक हो जाने की वजह से नक्सली अपने लिए महफूज ठिकाना नहीं खोज पा रहे हैं। नक्सली लगातार मात खा रहे हैं।