पंचतत्व में विलीन हुए स्व. भजन सिंह निरंकारी

अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

पंचतत्व में विलीन हुए स्व. भजन सिंह निरंकारी

भिलाई। वैशाली नगर के पूर्व विधायक स्वर्गीय भजन सिंह निरंकारी जी का अंतिम संस्कार रविवार को रामनगर मुक्तिधाम में किया गया. उनके अंतिम दर्शन के लिए आम लोग सहित राजनीतिक पार्टियों के कई दिग्गज पहुंचे हुए थे। सभी ने नम आंखों से स्वर्गीय भजन सिंह निरंकारी को अंतिम विदाई दी।

ज्ञात हो कि भिलाई वैशालीनगर के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का शनिवार को निधन हो गया था। वे श्री शंकराचार्य अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके निधन पर शोक वक्त किया है। भजन सिंह निरंकारी 1985 से 1990 तक साडा के चेयरमैन रहे। ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष भी निरंकारी रहे। 2009 में हुए उपचुनाव में वैशालीनगर विधानसभा से चुनाव लड़े और भाजपा के जागेश्वर साहू को हराकर विधायक बने थे।

इस दौरान दुर्ग सांसद अरुण वोरा, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव , भिलाई महापौर नीरज पाल, मनीष बंछोर, दीपक दुबे, अरूण सिसोदिया, मुकेश चन्द्राकार, केम्बो जी, धर्मेन्द्र यादव, इन्द्रजीत सिंह, राजेन्द्र साहू, मदन जैन, प्रभूनाथ बैठा, संजय ओझा, श्याम सुन्दर राव, वरिष्ठ कांग्रेसी मोहनलाल गुप्ता, सभी पार्षदगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।