दुर्ग जिले में बड़ा हादसा, ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, महिला गंभीर

दुर्ग जिले में बड़ा हादसा, ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, महिला गंभीर

भिलाई। एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने महिला सहित दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
मिली जानकारी के मुताबिक गंगा सागर यादव (38 वर्ष) पिता जंगली यादव जोन 3 खुर्सीपार में शर्मा आश्रम के पास रहता था। वह रात में गार्ड की ड्यूटी और दिन में कबाड़ बीनने का काम करता था। रविवार दोपहर एक 1 के करीब पावर हाउस चौक दुर्गा धर्म कांटा के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेलर ने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से महिला दूर जा गिरी, जबकि गंगा सागर ट्रेलर के नीचे आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने खुर्सीपार पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी उमेंद कुमार टंडन मौके पर पहुंचे और दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने गंगा सागर को मृत घोषित कर दिया। उसका शव मॉर्चुरी में रखवाया गया है। वहीं घायल महिला की हालत गंभीर होने से उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक कोमल वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।