फर्जी दस्तावेज के आधार पर सरकारी जमीन को बेचने वाले 5 आरोपी को जेल

दुर्ग। पुलगांव थाना पुलिस ने शासकीय जमीन को धोखाधड़ी कर बेचने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा  420,467,468,471, 120बी के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार है प्रार्थी प्रशांत कुमार साहू पिता टी आर साहू उम्र 39 साल निवासी नगपुरा थाना पुलगांव के द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट दुर्ग में परिवाद पत्र पेश किया गया था कि ग्राम नगपुरा जालबांधा मार्ग पर रोड से लगी शासकीय भूमि जो बंदोबस्त त्रुटी के दौरान घना राम यादव पिता जगदीश यादव उम्र 55 साल निवासी ग्राम वार्ड  07 सुभाष चौक के पास नगपुरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग एवं अन्य परिवार वालो के नाम त्रुटीवश पर्ची में दर्ज हो गई है। जिसका लाभ उठाते हुये आरोपी द्वारा त्रुटी सुधार न कराते हुये शासन को धोखे में रखते हुये शासकीय भूमि की बिक्री कर दिया। जिस पर से न्यायालय के आदेशानुसार थाना पुलगांव मे अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये दुर्ग पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (भापुसे) के निर्देशन मे एवं संजय ध्रुव (रापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग एवं बैंकर वैभव रमणलाल ( भापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुलगांव आनंद कुमार शुक्ला को मामले की गंभिरता को देखते हुये आरोपियो की पता साज़ी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया गया। जिस पर थाना पुलगांव मे दिशा निर्देशो का पालन करते हुये अलग अलग टीम बनाकर आरोपियो की पता साजी में रवाना किया गया था पता साजी के दौरान आरोपी 1. भेषज कुमार साहू 2. धनेश राम देवांगन 3. घना राम यादव 4 नंद कुमार 5. योगेन्द्र यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आरोपियों से बारिकी से पूछताछ किया गया जिस पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया । आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपीगणो को आज दिनांक 26.07.23 विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

पुलिस ने इन लोगों को किया गिरफ्तार

1.भेषज कुमार साहू पिता स्व० भोपाल सिंह साहू उम्र 53 साल साकिन एमआईजी-1 मकान नंबर 374 श्रीराम चौक हुडको भिलाई थाना भिलाई जिला दुर्ग,

2. धनेश राम देवांगन पिता स्व० बंदु राम देवांगन उम्र 56 साल साकिन वार्ड 0 12 महावीर चौक नगपुरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग,

3. घना राम यादव पिता जगदीश यादव उम्र 55 साल साकिन आम वार्ड क० 07 सुभाष चौक के पास नगपुरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग,

4. नंद कुमार पिता स्व० दीनबंधु यादव उम्र 43 साल,

5 योगेन्द्र यादव पिता स्व० दीनबंधु यादव उम्र 37 साल दोनो साकिनान वार्ड 30 04 डबरा पारा भटगांव चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव जिला दुर्ग