दुर्ग अधिवक्ता संघ को राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने भेंट की 6 एसी व 3 कूलर

दुर्ग अधिवक्ता संघ को राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने भेंट की 6 एसी व 3 कूलर

दुर्ग। राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने सांसद निधि से जिला अधिवक्ता संघ को 6 नग एयर कंडीशनर व 3 नग एयर कुलर प्रदान किया गया है। इसका लोकार्पण उनके द्वारा आज दोपहर 2 बजे किया गया। इस अवसर पर उनका संघ के पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत व आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अधिवक्ताओ को आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया व गार्डन के जीर्णोधार हेतु राशि देने की घोषणा की है। इस अवसर पर संघ की अध्यक्ष नीता जैन,उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी,महिला उपाध्यक्ष सुनीता कसार, सचिव रविशंकर सिंह,सह सचिव कृष्ण राज चंदेल,कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल,ग्रंथ पाल द्रोण ताम्रकार,क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव मोनिका सिंह,कार्यकारिणी सदस्य अशोक सिन्हा,चंद्रकला साहू,उमाभारती साहू मीडिया प्रभारी दानिश परवेज़ सहित बड़ी संख्या मे अधिवक्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा ने दी।