सगे मासूम भाईयों को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला

सगे मासूम भाईयों को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई हैं। वसंतकुंज इलाके में 8 से 10 आवारा कुत्तों ने दो सगे मासूम भाईयों को दो दिन में नोंच-नोंचकर मार डाला। आवारा कुत्तों ने बड़े भाई आनंद(7) पर शुक्रवार को हमला कर दिया और उसे नोंच-नोंच कर मौके पर ही मार डाला। 

दूसरे भाई आदित्य(5) पर कुत्तों ने रविवार सुबह हमला कर दिया। पास में मौजूद आदित्य के चचेरे भाई चंदन व वहां गश्त कर रहे दिल्ली पुलिस के एसआई महेंद्र ने उसे कुत्तों ने छुड़ाया। दोनों ने उसे स्पाइनल इंजुरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने दोनों भाईयों के शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। दोनों भाईयों के शरीर पर कुत्तों के नोंचने के काफी निशान पाए गए हैं। दूसरी तरफ कुत्तों के आतंक से सिंधी कैंप व आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। पुलिस अन्य कोणों से भी जांच कर रही है।