सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम का पांचवा जत्था पणजी (गोवा) के लिए रवाना

सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम का पांचवा जत्था पणजी (गोवा) के लिए रवाना

भिलाई। 14 वाँ आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 28 जनवरी 2023 को सुबह 0700 बजे जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ के अति दुर्गम एवम् पिछड़े नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से युवक एवं युवतियों के पांचवे जत्थे को दुर्ग रेलवे स्टेशन से पणजी (गोवा) के लिए रवाना किया गया। जिसमें 10 लड़कियाँ एवं 10 लड़कों सहित सीमा सुरक्षा बल के 01 पु़रूष सुरक्षा अधिकारी और 01 महिला सुरक्षा अधिकारी शामिल है। जहाँ यह जत्था पणजी(गोवा) में विभिन्न राज्यों के अन्य आदिवासी युवाओं से मिलकर अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू होंगा। 
 इस कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी युवक एवं युवतियों को उनके उज्ज्वल भविष्य तथा अधिकार के बारे में उचित व उपयुक्त जानकारी प्रदान की जायेगी, साथ ही साथ अन्य राज्यों से भाग लेने वाले युवक-युवतियों के बीच मेल-मिलाप बढ़ेगा, जिससे वे एक-दूसरे की खान-पान, रहन-सहन, सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं वेशभूषा से रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम में सभी राज्यों के स्थानीय लोक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी साथ ही पणजी (गोवा) के प्रसिद्ध, दर्शनीय एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
 नेहरू युवा केन्द्र संगठन, नई दिल्ली (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान मे 14 वॉं आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में कांकेर जिले मे तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के इलाके से इस वर्ष कुल 14 भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
 इस कार्यक्रम के पांचवे जत्थे को पणजी (गोवा) रवाना करते हुए सीमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया) छत्तीसगढ, रिसाली-भिलाई के महानिरीक्षक श्री इन्दराज सिंह एवं उपमहानिरीक्षक (इंटेलीजेंस) श्री दिनेश मुर्मू ने शुभकामनाएँ दी।