श्रीलंका की नौसेना ने पकड़ा भारतीय नाव, चालक दल के 8 सदस्य भी हिरासत में 

श्रीलंका की नौसेना ने पकड़ा भारतीय नाव, चालक दल के 8 सदस्य भी हिरासत में 

नई दिल्ली। श्रीलंका की नौसेना ने भारतीय नाव को पकड़ लिया है। इस दौरान आठ चालक दल के सदस्यों को भी पकड़ा गया है। रामेश्वरम मत्स्य पालन के सहायक निदेशक के अनुसार कल रामेश्वरम से 430 मशीनी नावें मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरीं। इनमें से एक नाव को 8 चालक दल के सदस्यों सहित श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया। बता दें कि इस साल श्रीलंका 341 भारतीयों को गिरफ्तार कर चुका है। वहीं, 45 से ज्यादा ट्रॉलर्स की जब्ती भी की गई है।

नौसेना की आधिकारिक रिलीज के अनुसार इन लोगों को मछली पकड़ने के लिए समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ इस साल श्रीलंका अब तक 333 भारतीयों को समुद्री सीमा पार कर मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर चुका है। 

बताया जाता कि इन मछुआरों के ट्रॉलर को श्रीलंका के उत्तरी प्रांत में जाफना के करीब पॉइंट ऑफ पेड्रो के करीब मछली पकड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया। जिन लोगों को पकड़ा गया, उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए कांकेसंथुराई फिशिंग हार्बर लाया गया। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक बार फिर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को चिट्ठी लिखकर मछुआरों की गिरफ्तारी के मामले में दखल देने की मांग की थी।