श्रद्धालुओं से भरी भारतीय बस नेपाल के नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत, 8 लापता

श्रद्धालुओं से भरी भारतीय बस नेपाल के नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत, 8 लापता

काठमांडू। शुक्रवार को मध्य नेपाल में एक भारतीय यात्री बस के मर्सियांगडी नदी में गिर जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।17 को सुरक्षित बचा लिया गया है। 8 लोग अब भी लापता हैं।

जानकारी के अनुसार बस में 40 यात्री सहित चालक, सहचालक और कंडक्टर को मिलाकर कुल 43 लोग थे। सभी यात्री महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। बस ने 8 दिन के परमिट के साथ 20 अगस्त को रूपन्देही के बेलहिया चेक-पॉइंट (गोरखपुर) से नेपाल में प्रवेश किया था। दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में हुई। रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 18 शव बरामद किए गए हैं। 17 को सुरक्षित बचा लिया गया है। आठ लोग अब भी लापता हैं।