कांग्रेस ने MLA के बेटे को किया पार्टी से बाहर, रेप के लगे हैं आरोप; घोषित हुआ था 25 हजार का इनाम

कांग्रेस ने MLA के बेटे को किया पार्टी से बाहर, रेप के लगे हैं आरोप; घोषित हुआ था 25 हजार का इनाम

भोपाल।कांग्रेस की मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने बलात्कार के आरोपी अपने एक नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आरोपी नेता विधायक का बेटा है और उसे बलात्कार के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव चंद्र प्रभाष शेखर ने सोमवार को पत्र में कहा कि पार्टी ने उनके खिलाफ आरोपों की जांच की और प्रथम दृष्टया आरोपों को सही पाया। हालांकि मामला अभी कोर्ट में लंबित है। पार्टी ने करल मोरवाल को पार्टी की सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। करण मोरवाल बड़नगर से विधायक मुरली मोरवाल के बेटे है।

बता दें कि पुलिस ने करण मोरवाल को अक्टूबर 2022 में गिरफ्तार किया था। जो पीड़ित महिला के इंदौर के एक महिला पुलिस स्टेशन में पिछले साल 2 अप्रैल को दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद से फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी।