VIDEO दो गुटों में विवाद के बाद एक की हत्या, एक गंभीर, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बजरंग दल के पदाधिकारी और उसके साथियों पर हमला कराने का आरोप

दुर्ग। रविवार की शाम दो गुटों के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की श्री शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल की पत्नी ललिता शर्मा ने बजरंग दल के पदाधिकारी और उसके साथियों पर हमला कराने का आरोप लगाया है। मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार मामले में सत्तू मरकाम और अभिषेक ढीमर मुख्य आरोपी हैं। उनके सहित 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

 जानकारी के मुताबिक शिक्षक कालोनी वार्ड 7 में हत्या आकाश शर्मा की हुई है। वहीं विशाल शर्मा की हालत गंभीर है। घायल विशाल शर्मा की पत्नी ललिता शर्मा ने बताया कि राकेश तिवारी और उसके साथी रविवार देर शाम शिक्षक कॉलोनी पहुंचे। वहां आकाश और विशाल पर चाकू से हमला कर दिया। आकाश शर्मा मौके पर ढेर होकर गिर गया। वहीं विशाल खून से लथपथ तड़प रहा था।

घायल की पत्नी ने आरोप लगाया कि मर्डर में राकेश तिवारी, सत्तू देवार, रानी साहू और उसके साथियों का हाथ है। राकेश तिवारी और उसके लोगों ने शनिवार रात को भी पति विशाल पर हमला किया था। दुर्ग कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो राकेश तिवारी अपने साथियों के साथ पहले से वहां बैठा था। उसे देखकर वह लोग घबरा गए।

महिला ने बताया कि ड्यूटी पर बैठे ASI साहू से शिकायत दर्ज करने की गुहार लगाई। इस दौरान राकेश तिवारी ने ASI से कहा कि अगर उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई तो वह विशाल और आकाश का मर्डर कर देगा। ASI साहू और अन्य पुलिसवाले मूक दर्शक बने रहे।