विश्व आदिवासी दिवस पर भिलाई में निकली भव्य रैली

विधायक देवेंद्र यादव ने मां दंतेश्वरी से मांगा शहरवासियों के लिए सुख समृद्धि का आशीर्वाद

विश्व आदिवासी दिवस पर भिलाई में निकली भव्य रैली

भिलाई। हर साल की तरह इस साल भी विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज ने शुक्रवार को भव्य रैली निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ी और आदिवासी भाइ-बहनों ने संस्कृति परंपरा की मनमोहक झाकी इस रैली में प्रस्तुत की। 

रैली में भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव भी हर साल की तरह इस साल भी शामिल हुए। सबसे पहले उन्होंने मां दंतेश्वरी की विधि-विधान के साथ साथ पूजा अर्चना की। श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए। और विधायक देवेंद्र यादव ने भगवान बूढ़ा देव से आदिवासी समाज के हित और विकास केसाथ ही सभी के जीवन में समृदि्ध और  खुशहाली की प्रार्थना की।