पहले सिगरेट पी फिर झूल गया फांसी के फंदे पर

पहले सिगरेट पी फिर झूल गया फांसी के फंदे पर

जगदलपुर। एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका CCTV वीडियो भी सामने आाया है। वीडियो में दिख रहा है कि उसने पेड़ के नीचे खड़े होकर पहले सिगरेट पी, इसके बाद पेड़ पर चढ़ा और झूलने के लिए लगाए गए रस्सी के फंदे पर झूल गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार युवक का नाम अभय बघेल (21 साल) है। वह जगदलपुर के आमागुड़ा का रहने वाला था। सोमवार को उसने घर में परिवार के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया था। अचानक रात में उठकर पास ही स्थित शहीद स्मारक के पीछे वाले इलाके में पहुंच गया।

अभय ने यहां पेड़ के पास खड़े होकर पहले सिगरेट पी। इसके बाद पेड़ पर चढ़ा और पहले से लगी रस्सी के फंदे पर झूल गया। थोड़ी देर तड़पने के बाद उसने दम तोड़ दिया। पेड़ पर लगी रस्सी बच्चों ने झूलने के लिए लगाई थी। सुबह हुई तो अभय घर में नहीं था। परिवार के लोग उसे तलाशने लगे। इसी दौरान घर से करीब 100 मीटर दूर ही पिता ने उसकी लाश फंदे से लटकती हुई देखी और परिवार वालों को इसकी सूचना दी।