मुठभेड़ में 5 माओवादी ढेर

मुठभेड़ में 5 माओवादी ढेर

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर  से बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमे सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया है. मौके पर DRG, STF, BSF समेत ITBP के जवानों और नक्सलियों के अभी भी मुठभेड़ हो रही है. नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।मुठभेड़ रूक रूक कर दोनों ओर से जारी है। 

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है जो खबर लिखे जाने तक शामिल हैं। जंगल में जमकर गोलीबारी जारी है। बताया जा रहा है कि जंगल में नक्सलियों के मूवमेंट की खबर के बाद जवानों की टीम मौके पर पहुंची। जहां जवानों को आता देख नक्सलियों ने गोली चलाना शुरु कर दिया, जिस पर जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने गोली चलाई है। वहीं इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बस्तर में माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं जिसके चलते माओवादी संगठन के कई सदस्य लगातार संगठन छोड़ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे।

सुकमा जिले में सक्रिय कोन्टा एरिया कमेटी के सदस्य गजेंद्र व महिला नक्सली मंजूला ने सुकमा एसपी किरण चव्हाण सीआरपीएफ़ डीआईजी सुरजपाल वर्मा व एएसपी नक्सल ऑप्श निखिल राखेचा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सलियों पर शासन से 5- 5 लाख का इनाम घोषित था। वहीं दोनों नक्सली क्षेत्र की कई घटनाओं में भी सामिल रहे हैं। अधिकारियों ने आत्मसमर्पण कर रहे दोनों नक्सलियों को 25-25 हज़ार की प्रोत्साहन राशि भी दी है। साथ ही दोनों नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति का लाभ देने की भी बात कही गई है।