13 दुकानों पर 1 हजार 8 सौ रूपये जुर्माना, प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

13 दुकानों पर 1 हजार 8 सौ रूपये जुर्माना, प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

राजनांदगांव। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाये जाने कार्यवाही पर नगर निगम सख्ती बरत रही है और प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर कार्यवाही कर रही है। इसी कडी मंे आज प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय करने एवं उपयोग करने वाले गुडाखू लाईन फल मार्केट के 13 दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुये 1 हजार 8 सौ रूपये जुर्माना वसूल कर आधा पाव पालीथिन जप्त करने की कार्यवाही किये। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडे कदम उठा रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम द्वारा भी प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुॅचाने के साथ साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है, नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। 

शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने प्रतिदिन समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर कडी कार्यवाही की जा रही हैै। कार्यवाही की कडी में गुडाखू लाईन फल मार्केट के 13 दुकानदारों में किशन किराना स्टोर्स से 3 सौ रूपये, किशेर फल दुकान, नानक फल दुकान, अमित फल दुकान से 2-2 सौ रूपये एवं शंकर प्राविजन, राम पान मसाला, कमल फल दुकान, रमेश सेन्ट दुकान, रामा ट्रेडर्स, रामचंद साहू फल दुकान, मोहबीया दुकान, राजेन्द्र मिष्ठान व शिव होटल से 1-1 सौ रूपये इस प्रकार कुल 1 हजार 8 सौ रूपये अर्थदण्ड वसूला गया एवं आधा पाव प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त की गयी। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी। आयुक्त गुप्ता ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे तथा सडे गले फल व खाद्य पदार्थो का विक्रय न करे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये समझाईस देवेे, ताकि प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके।