दुष्कर्म के बाद महिला से रचाई शादी, कुछ दिन बाद ब्लेड से हमला

दुष्कर्म के बाद महिला से रचाई शादी, कुछ दिन बाद ब्लेड से हमला

बिलासपुर। तिफरा में रहने वाली महिला ने प्रेम संबंध के बाद भी विवाह नहीं करने पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की। बाद में युवक ने उससे समझौत कर विवाह कर लिया। अब वह महिला को प्रताड़ित कर मारपीट करता है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। तिफरा में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका एक युवक से प्रेम संबंध था। युवक ने बाद में शादी से इंकार कर दिया। इस पर महिला ने थाने में इसकी शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद युवक ने महिला से समझौता कर शादी कर ली। बाद में महिला और उसके पति के बीच अनबन हो गई। इससे महिला अलग रहने लगी। इसके बाद भी युवक उसके घर आते रहा। उसने महिला को रखैल बनाकर रखने की बात कही। साथ ही उसने महिला की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल महिला ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की। इस पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। कालिका नगर में रहने वाली हेमा पवार ने मारपीट की शिकायत की है। महिला ने बताया कि उसने सोनू पवार से चार साल पहले शादी की थी। शादी के कुछ ही दिन बाद साेनू का दूसरी और से संबंध हो गया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होने लगा। शुक्रवार को महिला ने दूसरी औरत से बातचीत करने से अपने पति को मना किया। इस पर उसने अपनी पत्नी की पिटाई करते हुए ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में घायल महिला ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।