1 करोड़ 9 लाख रुपए का गबन, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

डकार गए 214 किसानों किसानों के कृषि ऋण की राशि

1 करोड़ 9 लाख रुपए का गबन, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

राजनांदगांव। गातापार थाना क्षेत्र के मुढ़ीपार में सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक धनेश्वर साहू ने 214 किसानों किसानों के कृषि ऋण की राशि 1 करोड़ 9 लाख रुपए का गबन किया है। यह 214 किसानों के कृषि ऋण की राशि है। गातापार थाने में प्रबंधक धनेश्वर साहू पर धारा 420, 406, 409 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि किसानों ने बीते खरीफ सीजन में यह राशि कृषि ऋण के लिए ली थी। इसके बाद किसान निर्धारित समय में अपने कर्ज की राशि भी जमा करते रहें।लेकिन समिति प्रबंधन धनेश्वर साहू ने किसानों के खाते में यह राशि जमा होना दर्ज नहीं किया।

नए सीजन में किसान कृषि ऋण लेने समिति पहुंचे तो उन्हें पुराना कर्ज बकाया होने की जानकारी मिली। 214 किसानों के 1 करोड़ 9 लाख रुपए की राशि उनके खाते में ही नहीं की गई है। शिकायत प्रशासन से की। खैरागढ़ सहकारी बैंक के प्रबंधन ने तत्काल धनेश्वर साहू को निलंबित कर दिया। जांच के बाद धनेश्वर पर मामला दर्ज किए हैं।