डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी पहाड़ पर हादसा, रोपवे का एक ट्राली टूटकर गिरा नीचे, बीजेपी नेता गंभीर
बाल-बाल बचे रामसेवक पैकरा

डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी पहाड़ पर स्थित रोपवे का एक ट्राली रोप से टूटकर नीचे गिर गई। हादसे में बीजेपी नेता रामसेवक पैकरा बाल-बाल बच गए जबकि बीजेपी प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे के दौरान ट्राली में बीजेपी नेता रामसेवक पैकरा और भरत वर्मा सवार थे। जहां रामसेवक पैकरा इस दुर्घटना से बच गए वहीं भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जो ट्रॉली गिरी उसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राम सेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, पार्षद दया सिंह, मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित कुल 6 लोग सवार थे। अचानक रोपवे टूटने से हड़कंप मच गया। हादसे में राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा घायल हो गए हैं।