दुर्ग TI को IG ने किया लाइन अटैच, विभागीय कार्यों में लापरवाही पर IG का एक्शन

दुर्ग TI को IG ने किया लाइन अटैच, विभागीय कार्यों में लापरवाही पर IG का एक्शन

दुर्ग। कोतवाली थाना दुर्ग के प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव को दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने विभागीय कार्यों में लापरवाही थाने का सुचारू रूप से संचालन न करने अनुशासनहीनता के आरोप में लाइन अटैच कर दिया है।

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के इस आदेश से दुर्ग जिला पुलिस महकमे में हडकम्प मच गया है। बता दें की कुछ दिन पहले नागपुर की एक महिला ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर TI महेश ध्रुव पर गंभीर आरोप लगाई थी। महिला का कहना था कि कोर्ट के आदेश के बाद भी TI द्वारा अपराध दर्ज करने लंबे समय तक घुमाया गया। इसकी लिखित शिकायत महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक दुर्ग और आईजी को की गई थी। खबर को आजाद हिन्द Times ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

इसे भी पढ़ें 

न्यायालय के निर्देश के बाद भी दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी पर FIR के लिए घंटों इंतजार करने का महिला ने लगाया आरोप, IG से TI की शिकायत - https://www.azadhindtimes.com/Azadhindtimes-12468