BIG BREAKING: 76220 रुपए नगदी के साथ 16 सटोरियों को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

BIG BREAKING: 76220 रुपए नगदी के साथ 16 सटोरियों को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग। ग्रुप कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र हजार 76220 रुपए के साथ 16 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई दुर्ग के गया नगर क्षेत्र में की गई है जहां एक घर में जुआ सट्टा चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला दुर्ग के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लच के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव बैंकर के पर्यवेक्षण में जिला के समस्त थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जुआ सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ सार्वजनिक धुर्त अधिनियम की धाराओं के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने के सम्बंध में थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।

इसी कड़ी में सिटी कोतवाली दुर्ग को एक और सफलता मिली हैं। जिसमें सिटी कोतवाली दुर्ग में थाना प्रभारी निरीक्षक एस एन सिंह द्वारा थाना क्षेत्र में अपने मुखबीर को सक्रिय किया गया। उक्त मुखबीर के द्वारा आज सूचना दिया गया कि क्षेत्र में अलग अलग स्थानों में कई लोगों के द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित किया गया जिसके बाद रेड कार्यवाही कर अलग अलग आरोपीयों के कब्जे से गवाहों के समक्ष कुल नगदी रकम 76220 रू०, सट्टा पट्टी पर्ची, डॉट पेन को जप्त कर छ0ग0 सार्वजनिक धुर्त अधिनियम की धारा 4 (क) के कार्यवाही किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एस एन सिह थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग, सउनि आर०एल० वर्मा, कुंवर सिंह यादव, प्र०आर० योगेश चन्द्राकर, हरीश चौधरी, चेतन साहू, अनिल सिंह तथा एसीसीयु के आर० जावेद खान तथा दुर्ग अनुभाग सिविल टीम के आरक्षक किशोर सोनी, थामसन पीटर, नासिर बक्श, गौर सिंह, प्रशांत पाटनकर, भरथरी निषाद, कमलेश यादव की सराहनीय भुमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी :-

1. भागवत देशमुख पिता स्व पुनानंद देशमुख उम्र 60 साल साकिन गया नगर दुर्ग

2. महेश ताम्रकार पिता बेनी माधव ताम्रकार उम्र 60 साल साकिन गयानगर दुर्ग

3. भुषण पटेल पिता स्व किशोर पटेल उम्र 34 साल साकिन गयानगर दुर्ग

4. आशा राम चन्द्राकर पिता गंगा राम उम्र 30 साल पता शीतला नगर दुर्ग

5. राजु महार पिता चरण दास उम्र 55 साल साकिन उरला वार्ड 58 दुर्ग

6. पुना नंद भारती पिता दशरथ भारती उम्र 44 साल साकिन गयानगर दुर्ग

7. दुर्गेश सोनी पिता विनोद सोनी उम्र 21 साल साकिन गयानगर दुर्ग

8. राजु यादव पिता श्याम लाल यादव उम्र 34 साल साकिन चण्डी चौक दुर्ग

9. भगवती निर्मलकर पिता पुरन निर्मलकर उम्र 52 साल साकिन बधेरा दुर्ग

10. नरेन्द्र यादव पिता बसंत यादव उम्र 30 साल साकिन शंकर नगर दुर्ग

11. अशोक शर्मा पिता मुरलीधर शर्मा उम्र 58 साल साकिन मोहनगर दुर्ग

12. कृपाल यादव पिता स्व चंदन यादव उम्र 42 साल साकिन गया नगर दुर्ग

13. मुकेश ठाकुर पिता रामु ठाकुर उम्र 31 साल सकिन गया नगर दुर्ग

14. अजय ठाकुर पि स्व आशा राम ठाकुर उम्र 40 साल साकिन गया नगर दुर्ग

15. रवि कुमार गुप्ता पिता भुखउ राम गुप्ता उम्र 45 साकिन राजीव नगर दुर्ग

16. अश्वनी माण्डले पिता भुवन लाल उम्र 40 साल साकिन सेवती थाना बोरी