गैंगवार: दुर्ग जिले में युवक की धारदार हथियार और पत्थर से कुचलकर हत्या

आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस

गैंगवार: दुर्ग जिले में युवक की धारदार हथियार और पत्थर से कुचलकर हत्या

भिलाई। देर रात्रि करीब 12 बजे एक युवक की धारदार हथियार व पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के वारदात में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। वारदात में शामिल सभी आरोपी अवैध कार्यों में लिप्त बताए जाते हैं। सूचना पर से पुरानी भिलाई पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वही मृतक देवबलोदा क्षेत्र में लंबे समय से शराब गांजा जुआ सट्टा के कार्यों में लिप्त था। मृतक और आरोपी पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है।

 जानकारी के अनुसार देव बलोदा क्षेत्र में अवैध कार्यों में लिप्त एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूसली पिता एल राजाराव 35 वर्ष सी केविन के पास गांधीनगर देव बलोदा क्षेत्र में अवैध कार्य जुआ सट्टा गांजा शराब के कार्यों में लिप्त बताया जाता है। देर रात्रि 12 बजे के करीब देव बलोदा क्षेत्र में 8 से 9 युवकों ने धारदार हथियार वह पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। 

बताया जाता है कि रात्रि 9:30 बजे मृतक के साथ कुछ युवकों ने शराब पिया। मृतक का अवैध कार्य करने वाले अर्जुन गैंग के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी पर से अर्जुन गैंग, भीम गैंग व गोलू उर्फ दीपक गैंग पिछले दो हफ्तों से युवकों को इकट्ठा कर मौके की ताक में थे। कल रात दारू पीने के बाद मृतक जैसे ही अपने घर की ओर जाने को निकाल मौका पाकर देवबलोदा क्षेत्र में आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। रात्रि से ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।