बीजेपी की बढ़त, देवेंद्र यादव से 3 हजार वोटों से आगे निकले तोखन साहू

बीजेपी के तोखन साहू को कुल 31 हजार 985 मत, कांग्रेस के देवेंद्र यादव 29 हजार 948 मत मिले

बीजेपी की बढ़त, देवेंद्र यादव से 3 हजार वोटों से आगे निकले तोखन साहू

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के 11 सीटों का लेकर गहमागमी जारी है। बिलासपुर लोकसभा सीट की गिनती जारी है। जिसमें बीजेपी आगे चल रही है. तोखन साहू अब देवेंद्र यादव से आगे निकल गए है।  बिलासपुर में बीजेपी के तोखन साहू को कुल 31 हजार 985 मत मिले हैं, जिसमें कांग्रेस के देवेंद्र यादव से 2037 वोटों से आगे चल रहे हैं। देवेंद्र यादव को 29 हजार 948 मत मिले हैं। 37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिसमें भाजपा के तोखन साहू और कांग्रेस के देवेंद्र यादव के बीच सीधी टक्कर देखने को मिला।

वही रायपुर लोकसभा सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग में भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल को 25365 वोट मिले और कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 14916 वोट मिले हैं। उधर दुर्ग लोकसभा सीट पर सुबह 9:48 तक डाक मत पत्रों या किसी भी राउंड की घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दौर में 6 सीटों पर भाजपा और 4 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सरगुजा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कांकेर, कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट पर आज नतीजे सामने आ जाएंगे।