सलमान खान पर एक बार फिर हमले की कोशिश नाकाम, पाकिस्तान से मंगवा रहे थे हथियार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 गिरफ्तार

सलमान खान पर एक बार फिर हमले की कोशिश नाकाम, पाकिस्तान से मंगवा रहे थे हथियार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 गिरफ्तार

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर एक बार फिर से हमला करने की साजिश को मुंबई पुलिस ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों के खिलाफ IPC की धारा 115, 120 (B), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

नवी मुंबई पुलिस के अनुसार आरोपी पनवेल में सलमान खान की कार पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। कार को छलनी करने के लिए पाकिस्तान से सप्लायर के जरिए हथियार मंगवाने की भी साजिश रची जा रही थी। मामले में पुलिस ने अब तक लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़, संपत नेहरा समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नाहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है।