भिलाई नगर निगम की टीम संपत्ति कुर्की करने पहुंची तो व्यापारियों ने जमा कराए लाखों रुपए

आयुक्त के निर्देश पर कुर्की वारंट तामील कराकर संपत्ति कर 148000 रूप की वसूली 

भिलाई नगर निगम की टीम संपत्ति कुर्की करने पहुंची तो व्यापारियों ने जमा कराए लाखों रुपए

भिलाई। नगर पालिका निगम भिलाई क्षेत्र में ऐसे संपत्ति करदाता जो मार्च अप्रैल में संपत्ति कर जमा नहीं किए थे उन्हें नगर निगम अधिनियम 1956 के धारा 174 के तहत नोटिस  तामील कराई गई  गई थी।

इसमें से कुछ व्यापारियों द्वारा संपत्ति कर की राशि  जमा कर दी गई थी परंतु कुछ ऐसे व्यापारी भी है जो संपत्ति कर जमा नहीं कर रहे थे। उन व्यापारियों के विरुद्ध आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव द्वारा धारा 175 के तहत वारंट शक्ति पत्र जारी किया गया। इसके लिए सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू द्वारा शुक्रवार को मदर टैरेसा नगर जोन क्रमांक 3 के राजस्व के आमला को लेकर पावर हाउस सर्कुलर मार्केट जाकर बकायादारो से संपर्क किया गया। नोटिस तामील की सूची दिखाई गई। इसके बाद आज कुर्की दल द्वारा  संपत्तिकर की वसूली की गई।  कुल चार व्यवसाईयों से संपत्ति कर की राशि 148000 वसूली की गई।