इस्पात मजदूर संघ और भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने विजय बघेल का किया भव्य स्वागत

इस्पात मजदूर संघ और भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने विजय बघेल का किया भव्य स्वागत

भिलाई। लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल का सेक्टर 5 भिलाई इस्पात मजदूर संघ कार्यालय के सामने सैकड़ो की संख्या में भिलाई इस्पात मजदूर संघ एव भारतीय मजदूर संघ कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर धमाल एवं पटाखों के साथ स्वागत किया और उनके जीत के लिए हर सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही राष्ट्र हित में शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। स्वागत कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ प्रशिक्षण प्रदेश आयाम प्रमुख एस एम पाण्डेय, वरिष्ठ नागरिक मंच प्रदेश महामंत्री राधाकान्त पाण्डेय, सफाई कामगार मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाल्मीकि सिंह, भिलाई इस्पात मजदूर संघ कार्यकारी अध्यक्ष एवं एन जे सी एस सदस्य रवि शंकर सिंह, जिला मंत्री हरी शंकर चतुर्वेदी, पूर्व जिला मंत्री आई पी मिश्रा, उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, रवि चौधरी, कैलाश सिंह, सुरेन्द्र चौहान, संयुक्त महामंत्री उमेश मिश्रा, अनिल गजभिये, संजय प्रताप सिंह, सचिव अरविंद सिंह, पूरन साहू, दीनानाथ जैसवार, चन्द्रकांत पटेल, आर के सोनी, अशोक कुमार, संतोष पराशर, संदीप पाण्डेय, प्रकाश अग्रवाल, अवधेश पाण्डेय, रमेश दत्त पाण्डेय, गोविन्द कन्नौजिया, एच एल टी अध्यक्ष एवं महामंत्री श्याम सुंदर राव, वीनस साईमन, वीर सिंह राजपूत, कृष्ण मूर्ति पात्रों, सुधीर सिंह, एन एल साहू, आर के साहू, नरोत्तम बारले, रजनेश सिंह, अश्विनी सिंह, उमाचरन साहू शामिल थे।