क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने 1,800 किमी और 40 घंटे तक पीछा कर पकड़ा था साहिल खान को

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने 1,800 किमी और 40 घंटे तक पीछा कर पकड़ा था साहिल खान को

मुंबई। 15 हजार करोड़ रुपये के महादेव सट्टेबाजी एप मामले में फंसे साहिल खान की जमानत अर्जी शुक्रवार, 25 अप्रैल को बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इसके बाद वह इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देना चाहते थे। मगर सप्ताह के अंत के चलते उन्हें अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा था। ऐसे में अभिनेता ने अपने ड्राइवर को बुलाया और अपनी यूआरटी कार में मुंबई छोड़ दिया। अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपनी लोकेशन और अपना फोन बदल रहे थे।  

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान कानून के शिंकजे में फंसते जा रहे हैं। मुंबई साइबर सेल की एसआईटी ने उन्हें महादेव सट्टेबाजी एप मामले में रविवार को गिरफ्तार किया है। लंबे समय तक पीछा करने के बाद वह पुलिस के हाथ लगे। अभिनेता को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पांच राज्यों में 1,800 किमी तक 40 घंटे तक उनका पीछा किया था।