भाजपा ने आज मनाया प्रवेश उत्सव, 1375 लोग हुए BJP में शामिल

दुर्ग लोकसभा का विकास व क्षेत्रवासियों की सेवा पहली प्राथमिकता - विजय बघेल

भाजपा ने आज मनाया प्रवेश उत्सव, 1375 लोग हुए BJP में शामिल

भिलाई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज भाजपा प्रवेश उत्सव मनाया गया।  मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल थे। अध्यक्षता भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने की। पार्षद जलंधर सिंह, राम दुलार ,सुभाष साव, मँगवेंदर सिंह मंगल, शिवा  यादव  सहित 1200 लोगो ने किया भाजपा प्रवेश किया।

भाजपा प्रवेश का नेता करने वाले कार्यकर्ताओं पर एक अलग उत्साह देखने को मिला भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद एवं अबकी बार 400 पार के नारे लगाते रहे। सभी का भाजपा का  गमछा पहनकर स्वागत किया गया।  भाजपा के आला नेताओं ने कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। 

 दुर्गा के  सांसद प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार का संकल्प लेकर भाजपा के सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में प्राणप्रण से जुट जायें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केन्द्र में भाजपा की सरकार पुनः स्थापित करनी हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष  महेश वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जन-जन तक पहुँचा है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने तीन महीने के कार्यकाल में जनता से किये वादों व मोदी की गारंटी को पूर्ण रूप देने बड़ा काम किया है। भाजपा के कार्यकर्ता प्रत्येक घर में पहुंचे,एक-एक व्यक्ति से जीवंत संपर्क करें। यह अत्यंत आवश्यक है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने देवतुल्य कार्यकर्ता परिश्रम कर रहे हैं। 


मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू विजेंद्र सिंह विनोद विनोद सिंह, संतोष मौर्य, विजय जायसवाल, राहुल परिहार, कन्हैया सोनी, उपस्थित थे। उपयुक्त जानकारी मीडिया सह प्रभारी रंजीत सिंह ठाकुर ने दी।