महादेव सट्टा एप से जुड़े कॉन्स्टेबल बर्खास्त

महादेव सट्टा एप से जुड़े कॉन्स्टेबल बर्खास्त

दुर्ग. जिले के नए SP जितेंद्र शुक्ला ने महादेव एप से जुड़े आरोपों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरक्षक अर्जुन सिंह यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। 

आरक्षक अर्जुन सिंह यादव महादेव एप मामले में ईडी की गिरफ्त में आए आरक्षक भीम सिंह यादव का भाई है। भीम के साथ ही अर्जुन के खिलाफ भी महादेव सट्टा एप से जुड़े होने को लेकर विभागीय जांच चल रही थी। 27 फरवरी 2023 को दुर्ग आरआई की तरफ से उसके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया गया था। आरोप पत्र की तामील 8 मार्च 2023 को कराई गई थी। आरक्षक अर्जुन यादव ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया।