नंदिनी पत्थर खदान में डूबे 13 वर्षीय बालक का शव बरामद, SDRF ने 50 फीट गहरे पानी में चलाया रेस्क्यू

नंदिनी पत्थर खदान में डूबे 13 वर्षीय बालक का शव बरामद, SDRF ने 50 फीट गहरे पानी में चलाया रेस्क्यू

दुर्ग। नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित पत्थर खदान में डूबे 13 वर्षीय बालक का शव एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला। घटना की सूचना कंट्रोल रूम दुर्ग से मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची और खोजबीन शुरू की। खदान में करीब 50 फीट गहरे पानी में एसडीआरएफ के डीप डाइविंग एक्सपर्ट राजकुमार यादव और चंद्रप्रताप जघेल ने गोताखोरी कर बालक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक की पहचान आयुष मार्कंडेय (13 वर्ष) पिता नंदकुमार मार्कंडेय, निवासी पथरिया खदान के रूप में हुई है। रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ प्रभारी धनीराम यादव सहित राजकुमार यादव, चंद्रप्रताप, हबीब खान, राजेश नेताम, भानुप्रताप, थानेश्वर, आशीष, शारदा और राजेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।